Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रीतम से मिले पीसीएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी
  • देहरादून

प्रीतम से मिले पीसीएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
देहरादून(आरएनएस)।  पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात कर लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा के बाबत त्रुटियों को दूर कराने की मांग की। चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रीतम के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए जारी अंग्रेजी व हिंदी पाठ्यक्रम के सिलेबस में लगभग 25 प्रतिशत पाठ्य सामग्री का अंतर है। उन्होंने लोक सेवा आयोग को संशोधित पाठ्यक्रम जारी करवाने और राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दिलवाने का अनुरोध किया। इस संबंध में प्रीतम ने मुख्य सचिव और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के चैयरमेन से दूरभाष पर वार्ता कर उनको पाठ्यक्रम में भिन्नता के कारण प्रदेश के हिंदी भाषी अभ्यर्थियों को होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पीसीएस मुख्य परीक्षा का यथाशीघ्र संशोधित पाठ्यक्रम जारी करने और तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय भी दिए जाने का आग्रह किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निरंजनपुर मंडी समिति में 20 में से 19 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Next: बेनीताल से टेलीस्कोप के जरिए सूरज को करीब से देख सकेंगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.