Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एसबीपीएस के बॉक्सर चमके
  • पिथौरागढ़

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एसबीपीएस के बॉक्सर चमके

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में हाल में आयोजित राज्यस्तरीय आमंत्रण बाक्सिंग चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के बाक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसबीपीएस बाक्सिंग एकादमी के बाक्सर मोहित भंडारी ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता और उसे सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया। इसके अलावा स्कूल की अंशिका विद्वान को भी मोस्ट चैलेंजिंग बाक्सर चुना गया। सोमवार को बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने उनको स्कूल में सम्मानित भी किया। जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिले की टीमें एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल कॉलेज की बालक वर्ग में 18 टीमों और बालिका वर्ग में 13 टीमों में प्रतिभाग किया। देहरादून जिले की टीम में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की और सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मोहित भंडारी ने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार प्राप्त किया और बालक वर्ग में मोहित भंडारी और कृष्णा सिंह ने अपने मुक्कों के दम से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की समृद्धि गोदियाल और मुस्कान बिष्ट ने स्वर्ण पदक, अंशिका विद्वान ने रजत अपने नाम किया। स्वस्ति रावत और वंशिका चरण ने भी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।   सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकादमी के कोच प्रदीप कुमार ऐरी और बालिका टीम की कोच व सीनियर खिलाड़ी कोमल बिष्ट ने भी उनको शुभकामनाएं दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा
Next: पेयजल कर्मियों को जल्द मिले आयुष्मान का लाभ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.