Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समझौते के लिए बुलाया और कर दी मारपीट
  • देहरादून

समझौते के लिए बुलाया और कर दी मारपीट

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। एक युवती के ससुराल पक्ष ने मायके वालों को विकासनगर में एक होटल में समझौते के लिए बुलाया और गाली-गलौच और मारपीट कर दी। यही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर युवती के परिवारवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरनीत सिंह सलूजा पुत्र मंजीत सिंह सलूजा निवासी वार्ड नंबर-2 सिंगरा कॉलोनी, विकासनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन का विवाह गुरप्रीत सिंह उर्फ अमन पुत्र हरविन्द्र सिंह, निवासी रामा किशना कॉलोनी, माडल टाउन, शिवा टावर गाजियाबाद के साथ 2022 में हुआ था। शादी के बाद से ही बहन को पति और ससुराल पक्ष की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मई 2024 से वह अपने मायके विकासनगर में ही निवास कर रही है। बताया कि बहन के ताऊ ससुर सरदार गुरजीत सिंह और चाचा ससुर परमजीत सिंह उर्फ चन्नी आदि का परिवार विकासनगर में ही रहता है। इन्होंने उनकी बहन को विरादरी में बदनाम करना शुरू कर दिया। उनकी बहन ने इस संबंध में पुलिस रिपोर्ट की बात कही तो इन सब ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके घरवालों को समझौते के लिए विकासनगर के एक होटल में बुलाया। वहां पर बहन के पति, जेठ, ससुर, सास, ताऊ ससुर सरदार गुरजीत सिंह, चाचा ससुर परमजीत सिंह उर्फ चन्नी ने सभी को गालियां देते हुए मारपीट कर दी। साथ ही पुलिस में शिकायत कराने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इसके बाद से उनकी बहन अवसाद में हैं। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक पर स्टंट करने से रोकने पर युवकों ने दपंति को पीटा
Next: छठ पूजा का होर्डिंग फाड़ने वालों पर हो कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.