Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइक पर स्टंट करने से रोकने पर युवकों ने दपंति को पीटा
  • देहरादून

बाइक पर स्टंट करने से रोकने पर युवकों ने दपंति को पीटा

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  शराब पीकर बिना नंबर की बाइक पर स्टंट करने से रोकने पर युवकों ने दुकान में घुसकर पति-पत्नी और उनकी मां की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सहसपुर में तहरीर देकर अमित कुमार सैनी निवासी अनाया क्लाथ हाउस मेंटल हॉस्पिटल रोड शंकरपुर हुकुमतपुर ने बताया कि रामपुर के कुछ युवक देर शाम बिना नंबर वाली बाइक पर स्टंट कर रहे थे। बताया कि उन्होंने उन्हें स्टंट करने से मना किया तो उस समय उनमें से एक ने माफी मांग ली। लेकिन कुछ देर बाद दूसरा युवक गाली देते हुए दुकान के सामने से गुजरा। इसके बाद कुछ दूरी पर उन्होंने बाइक खड़ी की और दुकान में घुसकर उनके और उनकी सात माह की गर्भवती पत्नी और माता के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी पत्नी के साथ उन्होंने अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस को उन्होंने बताया कि अक्सर यह लड़के स्टंट करते रहते हैं। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बावर में काठ के हाथी, हिरण नृत्य के साथ दीपावली का समापन
Next: समझौते के लिए बुलाया और कर दी मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.