Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छठ पूजा का होर्डिंग फाड़ने वालों पर हो कार्रवाई
  • देहरादून

छठ पूजा का होर्डिंग फाड़ने वालों पर हो कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। लक्ष्मणझूला थाने के समक्ष छठ पूजा से संबंधित होर्डिंग फाड़ने के मामले में पूर्वांचल समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम ने एसडीएम से मामले में दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। समिति सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला और पूर्वांचल समाज के लोगों ने यमकेश्वर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति के सचिव शिव चंद्र राय ने कहा कि बीते रोज समिति द्वारा लक्ष्मणझूला थाने के सामने छठ पूजा शुभकामना संदेश वाला होर्डिंग लगाया गया था, जिसे फाड़ कर फेंक दिया गया। यह धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छठ पूजन समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते है। ऐसे में हमारी सबसे बढ़ी आस्था छठी मैया से जुड़ी है और उससे जुड़ी होर्डिंग फाड़ना गलत है। प्रशासन दोषियों के खिलाफ ठोस करवाई करे। समिति से जुड़े बालयोगी संतोष सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ कड़ी करवाई को जाए, जिससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले की जांच कर कार्रवाही की जाएगी। शहर में इस तरह के धार्मिक आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने उक्त जगह पर न्यू होर्डिंग समिति को लगाने को कहा। ज्ञापन देने वालों में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, सह सचिव दीपक कुमार प्रजापति, दीनानाथ कुशवाह, कोषाध्यक्ष आनंद प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य मनोज पासवान, दिलीप पासवान, सुनील पासवान, तिलेश्वर यादव, परमेश्वर राजभर, समाजसेवी इंदु देशवाल, बसंती जोशी, लक्ष्मण झूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, स्वामी स्वामी शुभोदानन्द, शेखर कुमार, गगन नायक, सूरज पाल आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समझौते के लिए बुलाया और कर दी मारपीट
Next: ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.