Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेष। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। साथी को भी अश्लील वीडियो भेजी। जिसके बाद युवक के दोस्त ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन नवंबर को पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि प्रदीप चंद्र से वह सालभर से बात करती थी। शादी का वादा कर प्रदीप ने निजी वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। वीडियो भेजने के बाद प्रदीप ने निजी वीडियो को वायरल करने और परिचितों को भेजने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि प्रदीप ने अश्लील वीडियो अपने साथी प्रदीप कुमार को भी भेजी। जिसके बाद प्रदीप ने भी ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी प्रदीप चंद्र, निवासी ग्राम टोला, यमकेश्वर पौड़ी और प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम पटना यमकेश्वर पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मीनू यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया। पेशी के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छठ पूजा का होर्डिंग फाड़ने वालों पर हो कार्रवाई
Next: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.