Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे
  • देहरादून

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। अल्मोड़ा बस हादसे के तीन घायलों को सोमवार दोपहर को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में लाया गया। यहां ट्रामा इमरजेंसी में घायलों को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी घायलों का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। उन्होंने संस्थान के चिकित्सकों से घायलों की स्थिति का फीडबैक लिया। बातचीत में घायलों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे एयर एबुलेंस अल्मोड़ा स्थित सल्ट में बस हादसों के तीन घायलों 30 वर्षीय अशोक, 24 वर्षीय राहुल और एक अज्ञात को लेकर एम्स हेलीपैड पर पहुंची। यहां पहले से ही तैनात एम्स की ट्रामा इमरजेंसी की टीम ने घायलों को आपात वाहन से संस्थान तक पहुंचाया। ट्रामा में घायलों के पहुंचते ही फौरन उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यक जांचों के साथ ही संबंधित विभागों के एक्सपर्ट ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी घायलों से मिलने एम्स पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के हालचाल की जानकारी जुटाई। कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। कहा कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें प्रांरभिक कार्रवाई भी सरकार ने की है। मुआवजे के रूप में सरकार ने मृतक आश्रितों और घायलों का सहारा देने का प्रयास किया है। इलाज में भी हरसंभव सहायता के लिए सरकार साथ खड़ी है। उधर, एम्स के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है। फिलहाल घायलों की स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Next: वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के मौके

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.