Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उपनल कर्मचारी 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उपनल कर्मचारी 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

AltnewsUttarakhand 06/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उपनल संयुक्त मोर्चा ने 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर हड़ताल की घोषणा की। गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के निस्तारण को आंदोलनरत हैं। सालों से सरकारों की ओर से सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। सरकार हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं कर रही है। हाईकोर्ट से उपनल कर्मचारियों को नियमित करने और नियमित न होने वाले कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने के आदेश हो चुके हैं। कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट ने कहा कि इस आदेश को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। वहां भी सरकार की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद भी आदेशों को लागू करने की बजाय दोबारा रिव्यू फाइल किया जा रहा है। ये सीधे तौर पर शासन का कर्मचारी विरोध रवैया है। महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि आगामी आंदोलन की तैयारी तेज कर दी गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना रोहतान, जिला महामंत्री रमेश डूबल के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है। ये टीमें ऊर्जा निगम, दून हॉस्पिटल, वन निगम, विज्ञान भवन, डीजी हेल्थ, दून यूनिवर्सिटी, वन विभाग में गेट मीटिंग कर माहौल बनाएगी। आक्रोशित कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। कहा कि इस बार 22 हजार उपनल कर्मचारी परिवार सहित आंदोलन में हिस्सा लेंगे। ऐसे में बेहतर यही है कि सरकार नौ नवंबर को उपनल कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला ले।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में लोकार्पण
Next: किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत के 24 घंटे बाद भी सुनवाई नहीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.