Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत के 24 घंटे बाद भी सुनवाई नहीं
  • ऊधम सिंह नगर

किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत के 24 घंटे बाद भी सुनवाई नहीं

AltnewsUttarakhand 06/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। विधवा महिला के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत के बाद भी जब कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो फिर विधवा को मजबूरन एसएसपी को फोन करना पड़ा। महिला ने एसपी की बात कोतवाली में मौजूद एसआई से कराई जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी विधवा महिला ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी कि बीते दिन जब उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी तो गांव निवासी एक युवक उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। उसकी बेटी ने मुश्किल से अपनी जान और इज्जत बचाई तथा किसी तरह अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद विधवा आनन-फानन में घर पहुंची और बाहर से कुंडी लगाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी जब उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई अलबत्ता गांव के कुछ लोग उस पर राजीनामे का दबाव डालने लगे तो फिर महिला बुधवार को कोतवाली पहंुची। आरोप है कि यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे नाराज विधवा ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को फोन कर रोते हुए अपनी आप बीती सुनाई। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी से बात कराने को कहा। विधवा ने एसआई से एसपी की बात कराई जिसके बाद एसआई की हवाइयां उड़ गई। और उसने तुरंत ही इस पर कार्रवाई करने की बात कही। विधवा ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसकी नाबालिग पुत्री डरी व सहमी हुई है तथा आरोपी से खतरा बना हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारी 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Next: टैक्ट्रर ट्रॉली से चीड़ की लकड़ियों के गिल्टे बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.