Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुबई की कंपनी में निवेश कर कमाई के झांसे में 29 लाख ठगे
  • देहरादून

दुबई की कंपनी में निवेश कर कमाई के झांसे में 29 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 06/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दुबई की कंपनी में निवेश कर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर देहरादून के परिवार से 29 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपी दंपति ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  विरेंद्र सेठी निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, बसंत विहार ने मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि उनका बेटा आर्य दुबई में कार्यरत है। जहां उसकी मुलाकात विक्की किग्गर से हुई। विक्की किग्गर निवासी गली नं. 8, त्रिपुरी टाउन, पटियाला, पंजाब और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर ने विरेन्द्र को अपनी दुबई स्थित कंपनी नूर अल रीफ में रकम निवेश करने पर 3 प्रतिशत का रिटर्न देने का वादा किया। विश्वास में आकर विरेन्द्र ने नौ अक्तूबर 2023 को अपनी एचडीएफसी बैंक, राजपुर रोड शाखा देहरादून से 5 लाख रुपये हरप्रीत कौर के पटियाला स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विक्की ने विरेन्द्र से उधार के तौर पर 24 लाख रुपये की मांग की, जो विरेन्द्र ने अपने बेटे आर्य के माध्यम से दुबई में ट्रांसफर किए। यह राशि विक्की और उसकी पत्नी को प्राप्त हो गई। जब विरेन्द्र ने अपनी रकम और मुनाफे की मांग की तो विक्की ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। 25 सितंबर 2023 को विक्की ने वादा किया कि वह 5 हफ्ते में पूरी राशि वापस कर देगा। आज तक एक भी रुपया नहीं लौटाया गया। इसके बाद, 13 अप्रैल 2024 को फोन पर बात करते समय विक्की ने विरेन्द्र से कहा कि वह उसकी रकम नहीं लौटाएगा और दुबई में रह रहे उसके बेटे आर्य को जान से मरवाने की धमकी दी। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि विरेन्द्र की शिकायत पर आरोपी विक्की किग्गर और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने की छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग
Next: दुकानदार पर दूसरे दुकानदार ने किया धारदार हथियार से हमला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.