Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुकानदार पर दूसरे दुकानदार ने किया धारदार हथियार से हमला
  • देहरादून

दुकानदार पर दूसरे दुकानदार ने किया धारदार हथियार से हमला

AltnewsUttarakhand 06/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मोती बाजार में खाने के बिल को लेकर दो दुकान संचालकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान खाने की दुकान चलाने वाले ने आर्मी के जवानों के उपयोग के सामान का स्टोर चलाने वाले व्यक्ति के सिर पर धारदार से हथियार से वार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित दुकान संचालक की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सागर आहूजा मोती बाजार में आर्मी जवानों के उपयोग में आने वाले वस्त्रों का स्टोर चलाते हैं। बताया कि चार नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी पास के एक ढाबे का मालिक अरविंद खाने की बिल की अदायगी के लिए उनकी दुकान में आया। बिल में गलती के कारण सागर ने अरविंद से सही बिल लाने को कहा। इस पर अरविंद भड़क उठा और धारदार हथियार से सागर के सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद अरविंद मौके से फरार हो गया। गंभीर चोट की वजह से सागर आहूजा के सिर में छह टांके आए। पीड़ित ने बताया कि हमला इतना घातक था कि उनकी जान भी जा सकती थी। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद के हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुबई की कंपनी में निवेश कर कमाई के झांसे में 29 लाख ठगे
Next: इंस्टाग्राम पर निजी पल शेयर कर विवाहिता हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.