Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर की समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिले व्यापारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर की समस्याएं लेकर जिलाधिकारी से मिले व्यापारी

AltnewsUttarakhand 07/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग जिला एवं नगर व्यापार मंडल और वरिष्ठ व्यापारियों के शिष्टमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अल्मोड़ा नगर की समस्याएं बताई। व्यापारियों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को नगर की सुरक्षा हेतु बाजार और बाजार से आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य चौराहों में कैमरों को लगाने को लेकर अपनी बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने एसएसपी से वार्ता कर शीघ्र कैमरे लगाने की बात कही। व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी को अल्मोड़ा बाजार में मिलन चौक और पलटन बाजार में दो स्वागत द्वार बनाने बात रखी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा इस हेतु शीघ्र धन आवंटन की बात कही। शिष्टमंडल ने यातायात को देखते हुए जिलाधिकारी से निर्माणाधीन पार्किंगों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने एक पार्किंग को शुरू करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने, मल्ला महल से वानरी देवी और कसार देवी रोपवे का निर्माण करने, क्वारब में हो रहे भूस्खलन के समाधान समेत अन्य मांगें रखी जिन पर सकारात्मक हल का जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी द्वारा अल्मोड़ा की संस्कृति को एक अलग पहचान देने के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों पर आभार जताया। यहाँ शिष्टमंडल में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, जिला संगठन मंत्री अतुल पांडे, जिला मंत्री राकेश तिवारी, जिला प्रचार मंत्री अशोक गोस्वामी, नरेंद्र कुमार, मुकुल जोशी, कुणाल नयाल, आशीष भारती, जगमोहन अग्रवाल, गिरीश लाल, योगेंद्र महाजन, दीप लाल साह आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मनरेगा ने बदली उस्कोना की तस्वीर, महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर
Next: निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण तय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.