Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुकानदार ने पंखे से लटक कर जान दी
  • देहरादून

दुकानदार ने पंखे से लटक कर जान दी

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर के बरोटीवाला में एक दुकानदार ने अपनी दुकान में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे सूचना मिली की बरोटीवाला में एक परचून की दुकान पर एक व्यक्ति ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 32 वर्षीय दिनेश पुत्र किशन, निवासी दोयरा थाना कालसी ने अपनी ही दुकान का शटर डाउन कर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को जब पता चला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी और परिजनों के साथ दुकानदार को विकासनगर अस्पताल में ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक दुकान के साथ ही ठेकेदारी का काम भी करता था। वह यहां किराए पर रहता था। कोतवाल ने बताया कि पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेलाकुई में दवा कंपनी अग्निकांड की होगी जांच
Next: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.