Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में दवा कंपनी अग्निकांड की होगी जांच
  • देहरादून

सेलाकुई में दवा कंपनी अग्निकांड की होगी जांच

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सेलाकुई में दवा कंपनी में गुरुवार को हुए अग्निकांड की जांच होगी। पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग भी घटना की जांच करेगा। पुलिस को फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। विदित है कि गुरुवार को दोपहर बाद सेलाकुई स्थित हैव फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च कंपनी के गैस लीक होने के कारण आग लग गई थी। आग कंपनी के पीजी सिलेंडर के एलपीजी प्यूरिफिकेशन एंड चैंबर सेक्सन में लगी। जिसमें 12 कर्मचारी झुलस गए थे। इसमें से तीन ही हालत गंभीर बताई जा रही है। कंपनी में जिस जगह आग लगी थी, वहां भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर रखे गए थे। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आसपास की फैक्ट्रियों में आग फैलने की संभावना थी। इस अग्निकांड की अब जांच शुरू हो गई है। पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग जांच कर रहा है। इसमें फिटिंग, अग्निशमन के उपाय, क्षमता से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर के साथ ही अन्य तकनीकी जांच भी की जाएगी। अग्निशमन विभाग की ओर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जबकि पुलिस की ओर से सीओ प्रेमनगर जांच कर रही है। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने बताया कि पुलिस फिलहाल तहरीर का इंतजार कर रही है। सभी आवश्यकत जानकारियां जुटा ली गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने दून अस्पताल जाकर लिया घायलों का हाल
हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे। जिनमें से तीन दून अस्पताल और मंहत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती है। जबकि अन्य का इलाज ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है। ग्राफिक एरा में भर्ती तीन कर्मचारियों को छुट्टी दे गई है। उधर विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर ने दून अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य की मूल अवधारणा के प्रश्न आज भी नहीं हो पाए हल: आर्य
Next: दुकानदार ने पंखे से लटक कर जान दी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.