Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 09/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जनपद वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज से हमारा उत्तराखंड राज्य पच्चीसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। बीते चौबीस वर्षों में राज्य एवं जनपद में अनेक कार्य हुए। लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना है। हमें अपने जनपद को आगे ले जाना है। इसके लिए पर्यावरण, सामाजिक, नैतिक एवं आर्थिक विकास के लिए हम सभी की भागीदारी होना जरूरी है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह नगर के चौघानपाटा से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया जिसको जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बालक एवं बालिकाओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रातः 8 बजे से प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी नंदादेवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक आयोजित हुई। इसमें स्कूली बच्चों एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग कर राज्य स्थापना दिवस मनाया। तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों तथा संभ्रांत नागरिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजकीय बालिका सदन बख में आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी कैलाश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने राज्य स्थापना दिवस पर जनपद वासियों को बचाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पशुपालन विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के 50 लाभार्थियों को लगभग 19 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। बीते करवा चौथ के अवसर पर नगर के 5 स्थानों पर आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी विजय राशि वितरित की गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंगलदीप विद्यालय खत्याड़ी में पहुंचकर दिव्यांग बच्चों को फल एवं मिष्ठान्न वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां बच्चों द्वारा किए जाने वाली गतिविधियों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous:  राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई अहम घोषणाएं
Next: उत्तराखण्ड में चल रहा विकास का महायज्ञ: प्रधानमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.