Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय में कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
  • देहरादून

सचिवालय में कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सचिवालय में कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कार्रवाई को दबाव बनाया। पूरे प्रकरण में सभी पहलुओं की गहनता से जांच किए जाने पर जोर दिया। मोर्चा की बैठक में संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। इस तरह कोई भी बाहर का व्यक्ति आकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करेगा, तो इससे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। सचिवालय में भी यदि इस तरह का व्यवहार होगा, तो अन्य विभागों में काम करने वाले भी हतोत्साहित होंगे। पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह राजपूत ने पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताई। कहा कि इस मामले में सभी ऊर्जा कर्मचारी सचिवालय कर्मचारियों के साथ हैं। बैठक में अशोक टंडन, केहर सिंह, देवेंद्र शर्मा, वाईएस तोमर, सुनील मोघा, एचएस रावत, प्रदीप कुमार, राहुल चानना, सुनील तंवर, पवन रावत, कार्तिक दुबे, पीपी शर्मा, दीपक कुमार, कुलदीप बिष्ट, प्रदीप शर्मा, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप, अमित राघव, चित्र सिंह, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम में नहीं सुलझ रहा प्रमोशन विवाद, प्रमोशन को लेकर जेई और एई संवर्ग आमने सामने
Next: पेंशनरों की पेंशन से कटौती बंद करे सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.