Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेंशनरों की पेंशन से कटौती बंद करे सरकार
  • देहरादून

पेंशनरों की पेंशन से कटौती बंद करे सरकार

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। सेवानिवृत्त राजकीय पेशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला ने उत्तराखंड सरकार से गोल्डनकार्ड की ओपीडी निशुल्क करने के साथ पेंशन से अतिरिक्त कटौती बंद करने की गुहार लगाई है। चेताया कि सरकार ने पेंशनरों की समस्या का निदान न किया तो आंदोलन किया जायेगा। रविवार को ढालवाला में पेंशनर्स संगठन की मासिक बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने सरकार से मांग की कि पंजाब व हरियाणा सरकार की तर्ज पर अतिरिक्त कटौती बन्द की जाये। सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने कोषागार से समय पर पेन्शनरों की पेंशन का भुगतान करने। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने सरकार से मांग की कि गोल्डन कार्ड की ओपीडी नि:शुल्क एवं 35000 पेशनरों का पुन: गोल्डन कार्ड बनाने का शासनादेश निर्गत किया जाए। बैठक में संगठन के दिवंगत वरिष्ठ सदस्यों जय प्रकाश शर्मा,विपिन कुमार भट्ट व सल्ट बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में शीला रतूडी, प्रेमवती पांडेय, अनिता सेमवाल, शशि बंगवाल, उमा सेमवाल, सरोज सेमल्टी, हृदय राम सेमवाल, खुशहाल सिंह राणा, विजेन्द्र सिंह रावत, भोला सिंह बिष्ट, सूरतसिंह रावत, विश्वनाथ भट्ट, जोत सिंह सुरियाल, उत्तमनन्द भट्ट, परमानन्द रणाकोटि, कन्हैया लाल सेमवाल, प्रेमदत्त डिमरी, जयपाल सिंह नेगी, दिगम्बर वेदवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेमसिंह चौहान, शान्ति प्रसाद उनियाल, गोपाल दत्त खण्डूडी, गोरा सिंह पोखरियाल, पुरुषोतम थपलियाल, संग्रामसिह राणा, क्षेत्रपाल सिंह नेगी, दिगम्बर वेदवाल, सुन्दरलाल चमोली, प्रवीनउनिपाल, जगमोहन थलवाल, ओम शर्मा, अनुसूया पैन्यूली, पूर्णानंद बहुगुणा, सहदेव लाटियान, मुरारी लाल भट्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिवालय में कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
Next: किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.