Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून चैलेंजर और स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी ने जीते मुकाबले
  • देहरादून

दून चैलेंजर और स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी ने जीते मुकाबले

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  चौथे कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में दून चैलेंजर ने टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में 13 गढ़वाल राइफल्स को 4-3 हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी ने लैंसडौन एफसी को 2-0 से हराया। पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को दून चैलेंजर और 13 गढ़वाल राइफल्स के बीच पहला मैच खेला गया। 14वें मिनट में 13 गढ़वाल राइफल्स के फॉरवर्ड प्रकाश बिष्ट ने गोल दागकर टीम को 1-0 बढ़त दिलाई। 29वें मिनट में दून चैलेंजर के आर्यन ने गोल करते हुए मैच 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सका। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहा। टाईब्रेकर में दून चैलेंजर ने 4-3 से बाजी मारी। दून चैलेंजर के गोलकीपर लक्की को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी और लैंसडौन एफसी के बीच खेले गए दूसरे मैच में पहला हॉफ गोलरहित रहा। मध्यांतर के बाद भी खेल बराबरी का चला। एक समय मैच टाईब्रेकर की ओर जाता दिख रहा था। 70वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी के फॉरवर्ड अमन ने गोल दाग टीम का 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद 73वें मिनट में अनुज नेगी ने गोल दागकर स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी की बढ़त को दो गुना कर दिया। अमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मंगलवार को टूर्नामेंट में प्रेरणा एफसी का मुकाबला हिमालयन एफसी और गढ़वाल स्पोर्टिंग का सिटी यंग्स से होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा विस्तार परिपाटी पर यूकेडी करेगी हल्ला बोल
Next: लंबाखेड़ा के प्रधान पर हमले के सात आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.