Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • लंबाखेड़ा के प्रधान पर हमले के सात आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

लंबाखेड़ा के प्रधान पर हमले के सात आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बीती 27 अक्तूबर को ग्राम लंबाखेड़ा के प्रधान पर हमला करने के सात आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात गूलरभोज डैम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम कीरतपुर निवासी राम सिंह पुत्र फूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका छोटा भाई विक्रम सिंह ग्राम लंबाखेड़ा का प्रधान है। 27 अक्तूबर की रात कुछ अज्ञात लोगों ने विक्रम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। हमले में विक्रम का बायां हाथ कट गया है। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास 65 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और 40 लोगों से पूछताछ की। रविवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी शांति नगर गदरपुर निवासी कौशल कुमार और उसके साथी ढाई नंबर गूलरभोज निवासी विशाल राजभर, अनुज कुमार, अर्जुन, अभिषेक, मोहित और रमेश को गूलरभोज डैम के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई ललित रावल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने निजी विवाद के चलते प्रधान पर हमला किया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून चैलेंजर और स्पोर्ट्स हॉस्टल एफसी ने जीते मुकाबले
Next: विभिन्न कंपनियों एवं सोसायटियों में डूबी धनराशि वापस दिलाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.