Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी की पहल पर खनन न्यास से जनपद में शिक्षकों की होगी व्यवस्था
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी की पहल पर खनन न्यास से जनपद में शिक्षकों की होगी व्यवस्था

AltnewsUttarakhand 14/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनन न्यास फाउंडेशन की बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जनपद के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए खनन न्यास से स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की अस्थाई व्यवस्था करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था चालू वित्तीय वर्ष के लिए किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत जिन स्कूलों में प्रवक्ता एवं एलटी के पद रिक्त हैं वहां शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को खनन न्यास से धनराशि दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन समिति अपने स्तर पर प्रवक्ता को 14 हजार रूपये, एलटी को 12 हजार रुपए तथा प्राथमिक शिक्षक को 9 हजार प्रतिमाह के हिसाब से स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करेगी। इसके तहत 220 प्रवक्ता एवं 96 एलटी शिक्षकों समेत कुल 316 शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में इस व्यवस्था के लिए लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बहुत से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि अस्थाई तौर पर बच्चों की पढ़ाई पर इसका सकारात्मक प्रभाव हो। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के इस अभिनव प्रस्ताव पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके अतिरिक्त चिकित्सा विभाग के लिए भी विभिन्न कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत हुई साथ ही जिला पंचायत के लिए कूड़ा उठान हेतु भी न्यास से धनराशि स्वीकृत की गई। बैठक मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला खनिज एवं भूतत्व अधिकारी राहुल रावत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: लैंगिक अपराध के दोषी को 21 वर्ष का कारावास व 18 हजार अर्थदंड
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 72वॉं राजकीय गौचर मेले का किया शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.