Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपचुनाव के बीच भूमि का मुआवजा बांटने पर जताया ऐतराज
  • देहरादून

उपचुनाव के बीच भूमि का मुआवजा बांटने पर जताया ऐतराज

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचान अधिकारी को लिखा शिकायती पत्र

देहरादून(आरएनएस)।   केदारनाथ विस के लिए गतिमान उप चुनाव की प्रक्रिया के बीच सरकार की ओर से भूमि का मुआवजा बांटने को लेकर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्य निर्वाचान अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।
पत्र में उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करते हुए सरकार के दबाव में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा बांटा जा रहा है। लोनिवि की ओर से गुप्तकाशी के लोआरा गांव में टैन्ट लगाकर भूमि का मुआवजा वितरित किया जा रहा है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने मांग की है कि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का सभी विभागों को कड़ाई से पालन करवाए जाने के लिए निर्देशित किया जाए।

साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की शिकायत की
भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कुछ लोगों की ओर से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में साम्प्रदायिक उन्माद और वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि कतिपय सांप्रदायिक तत्वों की ओर से इस विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध घृणा अभियान चलाया जा रहा है। 14 नवंबर को अगस्त्यमुनि, भीरी आदि स्थानों पर कुछ लोगों ने मुस्लिम दुकानदारों के साथ अभद्रता की, सरेआम गाली गलौच की, उन्हें प्रतिष्ठानों का नाम बदलने के लिए धमकाया। उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए ऐसे सांप्रदायिक तत्वों पर रोक लगाने और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने को जल्द बनेगी समिति
Next: प्रमोशन न होने के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे पॉवर जूनियर इंजीनियर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.