Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रमोशन न होने के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे पॉवर जूनियर इंजीनियर
  • देहरादून

प्रमोशन न होने के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे पॉवर जूनियर इंजीनियर

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने जूनियर इंजीनियर संवर्ग की 13 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को आंदोलन का ऐलान कर दिया है। शनिवार से ऊर्जा निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। एसोसिएशन अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन लटकाने से नाराज है। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कहा कि यूपीसीएल में सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची जारी नहीं की जा रही है। इससे अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन नहीं हो पा रहे हैं। जबकि हाईकोर्ट प्रमोशन को लेकर स्पष्ट आदेश जारी कर चुका है। यूपीसीएल मैनेजमेंट पहले कोर्ट में केस लंबित होने का हवाला देकर प्रमोशन रोके हुए था। अब अंतिम निर्णय आने के बाद क्लेरिफिकेशन के नाम पर अनावश्यक रूप से मामले को लटकाया जा रहा है। ऐसा कर जूनियर इंजीनियर संवर्ग के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसे लेकर एसोसिएशन के सदस्यों में भारी रोष है।  महासचिव पवन रावत ने कहा कि नए जूनियर इंजीनियरों को बिजली टैरिफ की सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही 30 सितंबर 2005 तक सेवा में आए जूनियर इंजीनियरों को जीपीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि इन तमाम मांगों को लेकर अधिशासी निदेशक मानव संसाधन आरजे मलिक की अध्यक्षता में वार्ता हो चुकी है। इस वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में सत्याग्रह का कार्यक्रम तय है। इस आंदोलन को आने वाले समय में और तेज किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उपचुनाव के बीच भूमि का मुआवजा बांटने पर जताया ऐतराज
Next: खटीमा में हाथियों ने एक एकड़ गन्ने की फसल रौंदी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.