Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: गैस गोदाम सड़क पर लटका ट्रक, हादसा टला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: गैस गोदाम सड़क पर लटका ट्रक, हादसा टला

AltnewsUttarakhand 15/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम सिलेंडर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। ट्रक का अगला पहिया सड़क से बाहर हो गया जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद में स्थानीय लोगों में काफी रोष देखने को मिला। मौके पर पहुंचे सभासद अमित शाह मोनू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते वर्षों से यह मार्ग बदहाल स्थिति में है। यहां तक की मार्ग के किनारे सुरक्षा रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग इस मार्ग के सुधारीकरण एवं मार्ग के किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग मौन बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था और सिलेंडरों से भरा ट्रक नीचे खाई में जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार के द्वारा धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है लेकिन बावजूद उसके अभी तक विभाग संबंधित सड़क का ना तो सुधारीकरण करवा पाया है और ना ही इसके किनारे सुरक्षा रेलिंग लगा पाया है। उन्होंने कहा कि सल्ट में इतनी भीषण बस दुर्घटना होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग नींद से नहीं जागा और ऐसा लगता है की गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर भी विभाग को ऐसी ही किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग में ऐसी कोई दुर्घटना होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शारदा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का समापन
Next: लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, राजस्थान रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, 20 लोग घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.