Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट, केस दर्ज
  • हरिद्वार

कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर के हरिनगर के रहने वाले हरविंद्र सिंह उप्पल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को अपनी पत्नी दीपा उप्पल के साथ बेटी को स्कूल से लेने जगजीतपुर कार से जा रहे थे। जैसे ही देशरक्षक के पास कृष्णानगर में पहुंचे। तभी भीड़ के चलते पीछे से एक स्कूटी सवार ने आकर टक्कर मार दी। उल्टा उनकी ही गलती निकालते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने फिर अपनी स्कूटी को गाड़ी के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। अपने साथियों को बुलाकर उनसे मारपीट की। उनकी पत्नी से भी गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। आरोपियों ने हत्या कर देने की धमकी दी और भाग गए। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शुभम कुमार पुत्र लाल सिंह और बंटी कुमार पुत्र बलवन्त सिंह निवासीगण पुरुषोतम विहार कनखल व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला आयोजित
Next: धोखाधड़ी और मारपीट के आरोपियों को किया जिला बदर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.