Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • धोखाधड़ी और मारपीट के आरोपियों को किया जिला बदर
  • हरिद्वार

धोखाधड़ी और मारपीट के आरोपियों को किया जिला बदर

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। धोखाधड़ी, मारपीट व अवैध हथियार रखने के गुंडा एक्ट में निरुद्ध चार आरोपियों को पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर किया है। पुलिस ने आरोपियों को नारसन बॉर्डर से पुरकाजी की सीमा में प्रवेश कराकर एक महीने तक जनपद की सीमा में नहीं घुसने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के थीथकी गांव निवासी आनंतपाल, यशपाल व सन्नी तथा मुडलाना निवासी तरुण कुमार उर्फ सागर पर धोखाधड़ी मारपीट व अवैध हथियार रखने के आरोप में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी जेल से छूटने के बाद क्षेत्र में दहशत फैलाने का कार्य कर रहे थे। साथ ही अपराधी गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को एक महीने के लिए जिला बदर किया है। रविवार को आरोपियों की मंगलौर बस स्टैंड पर ढोल नगाड़ों के साथ बारात निकली। इसके बाद नारसन बॉर्डर से मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में प्रवेश कर दिया है। जनपद की सीमा में घुसने पर पुलिस ने आरोपियों को सख्त चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। इसलिए उनके खिलाफ गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट, केस दर्ज
Next: पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर की मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.