Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब डेंजर जोन में मलबा आने से एनएच 109 बंद, यात्री परेशान
  • अल्मोड़ा

क्वारब डेंजर जोन में मलबा आने से एनएच 109 बंद, यात्री परेशान

AltnewsUttarakhand 16/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। क्वारब डेंजर जोन में पहाड़ दरकने से एनएच 109 बंद हो गया और सैकड़ों वाहन जाम में फँस गए। क्वारब डेंजर जोन में रोजाना मलबा आने के चलते जाम लग रहा है। यहाँ से गुजरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। उल्लेखनीय है कि क्वारब डेंजर जोन में लगातार गिर रहे पत्थरों के चलते रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल 18 नवंबर तक के लिए लागू की गई है। इसके बावजूद सड़क खुली रहने के दौरान भी इस डेंजर जोन में भयानक मंजर दिखाई दे रहा है। शनिवार को पुन: यहां मलबा आने के बाद सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। आपदा प्रबंधन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सड़क पर भारी मलबा आ गया जिस कारण सड़क बंद हो गई, सड़क खोलने को जेसीबी मशीन लगाई गई हैं, इस दौरान वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा-शहरफाटक व खैरना-रानीखेत यातायात हेतु सुचारू हैं। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों का तांता लग गया और जाम में फंसे लोगों ने दूसरे रास्तों का रुख करना मुनासिब समझा और वैकल्पिक मार्ग अपनाते हुए अपने गंतव्य को निकले। शाम तक मलबा हटाने का काम जारी था और यह सड़क चालू नहीं हो पाई थी। बता दें कि लगातार मार्ग बंद रहने से परेशान स्थानीय व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट, टैक्सी और होटल एसोसिएशन के सदस्य नाराज हैं, उनका कहना है कि भूस्खलन के कारण व्यापार में भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस सम्बन्ध में शुक्रवार को व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो वे चक्का जाम और बड़े आंदोलन करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओएनजीसी चौक पर छह युवाओं की मौत में चार दिन बाद केस दर्ज
Next: प्रेस की बदलती प्रकृति विषय पर गोष्ठी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.