Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग को भाजपा शिष्टमंडल ने की वार्ता
  • अल्मोड़ा

नगर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग को भाजपा शिष्टमंडल ने की वार्ता

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं के एक शिष्ट मंडल ने जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम रोड, रानीधारा रोड व जाखन देवी रोड के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता की तथा सभी मार्गों के सुधारीकरण के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि गैस गोदाम रोड की निविदा आमंत्रित होने के बाद अभी तक अनुबंध नहीं किया गया है तथा रानीधारा रोड में अनुबंध होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिससे स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की सरकार द्वारा सभी कार्यों के लिए धन आवंटित कर दिया गया है, लेकिन विभागीय देरी के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो रहे हैं जो की गंभीर लापरवाही का द्योतक है। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने अधिशासी अभियंता से वार्ता की जिसमें अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि शीघ्र ही रानीधारा रोड व गैस गोदाम रोड में विभागीय औपचारिकता पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा एकता भवन के पास क्षतिग्रस्त कलवर्ट व जाखनदेवी रोड में गड्ढे भरने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, सौरभ वर्मा, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, धर्मवीर आर्य, अभिषेक जोशी, मनीष मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता, विशाल साह, राजेंद्र मेहता, अतुल पांडे, रोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेस की बदलती प्रकृति विषय पर गोष्ठी आयोजित
Next: इकबालपुर मिल नहीं चलने से किसान परेशान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.