Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार हरकी पैड़ी जा रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी चौक रोका
  • हरिद्वार

हरिद्वार हरकी पैड़ी जा रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी चौक रोका

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।    पथरी क्षेत्र के कई गांवों से शनिवार को ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिखों को पुलिस ने डांडी चौक पर रोक लिया। इस दौरान उनकी आगे पुलिस के साथ नोकझोंक भी होती रही। बाद में सिख समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए। दिनारपुर, चिट्टी कोटी, शाहदेवपुर, ऐथल, सुभाषगढ़ आदि गांवों से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की स्थापना को लेकर हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी चौक पर ही रोक लिया। पहले से पुलिस को भनक लग गई कि सिखों का एक जत्था दिनारपुर से हरकी पैड़ी जाने की तैयारी कर रहा है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से डांडी चौक पर पुलिस पीएसी को तैनात कर दी गई ताकि सिखों का जत्था हरिद्वार जाने से रोका जा सके। इस दौरान जत्थे की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। सिखों का जत्था आगे बढ़ने की जिद करता रहा लेकिन पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर वहीं रोक दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खेल महाकुम्भ 2024 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू
Next: परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.