Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप
  • ऊधम सिंह नगर

परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम पुलिस फोर्स लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसे लेकर खेत में विवादित नाला और सड़क का निरीक्षण कर मंगलवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाकर निस्तारण का आश्वासन दिया। पीड़ित ने निस्तारण न होने पर 16 नवंबर को परिवार संग एसडीएम कोर्ट में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। गांव ढकिया नं. एक निवासी राजकुमार गिरी पुत्र जागन गिरी ने कहा कि पिछले काफी समय से उसका शोषण हो रहा है। खेत में नाले का पानी खुलवाने के लिए वह डीएम, एसडीएम व सीएम को भी प्रार्थना पत्र दे चुका है। साथ ही समस्या के निस्तारण के लिए वह परिवार संग एक सप्ताह भूख हड़ताल में भी बैठ चुका है। इसी दौरान उसके भाई की भी मौत हो गई। कहा कि इसके बावजूद प्रशासन ने खेत को बचाने के लिए नाला नहीं खुलवाया और फसलें बर्बाद होती रहीं। सीएम को भेजे पत्र में राजकुमार गिरी ने कहा था कि वह फसलें बर्बाद होने से मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। कहा कि रास्ता नहीं बनने से भूसा तक नहीं बना। उसने 16 नवंबर तक समस्याओं का समाधान न होने पर परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शनिवार को 11 बजे आत्मदाह की चेतापनी के बाद प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। आनन फानन में एसडीएम अभय प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंच गए और उसे साथ लेकर खेत में गए। जहां उन्होंने विवादित नाला और सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलवार को दोनों पक्षों की बैठक कराकर मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार हरकी पैड़ी जा रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी चौक रोका
Next: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.