Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी चैक बुक बनाकर बैंक खाते से निकाले 9.80 लाख
  • देहरादून

फर्जी चैक बुक बनाकर बैंक खाते से निकाले 9.80 लाख

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। एक व्यक्ति के नाम से बैंक पहुंचे युवक ने उसके खाते की फर्जी चैकबुक बनाकर 9.80 लाख रुपये निकाल दिए। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने बिना वैरिफिकेशन उसे रकम थमा दी। पीड़ित का कहना है कि बैंक कर्मचारियों ने आरोपी से मिलीभगत की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि नदीम सरवर निवासी मित्रलोक कॉलोनी ने तहरीर दी कि उनका घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। 07 नवंबर दोपहर उनको मोबाइल पर बैंक खाते से 9.80 लाख रुपये निकाले जाने का एसएमएस प्राप्त हुआ। इसके बाद वो बैंक पहुंचे तो पता चला एक अज्ञात युवक उनके नाम से बैंक पहुंचा और उनके खाते की नई चैकबुक बना दी। बैंक कर्मियों ने पूर्व चैक बुक की अंतिम समाप्ति स्लीप लिये बिना, व्यक्ति की पहचान किए बिना, बिना उसकी फोटो, आईडी, हस्ताक्षर सत्यापन के चैकबुक जारी कर दी। चैकबुक जारी होते ही आरोपी ने उनके खाते से रकम निकाली। आरोप है कि इसके बाद बैंक कर्मियों ने अवकाश का बहाना बनाकर उन्हें बाद में आने के लिए कहा। छुट्टी के बाद उन्होंने बैंक जाकर सीसीटीवी कैमरे चैक किया तो एक युवक धनराशि लेकर जाता दिखाई दिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: काशीपुर में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़
Next: 15 गारंटी की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव का बिगुल फूंका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.