Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काशीपुर में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

काशीपुर में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

AltnewsUttarakhand 16/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का मुख्य सरगना राशन डीलर है। वह एक महिला के साथ यह धंधा चलाता था। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने शनिवार को बताया कि गिरोह की महिला सदस्य गौरी वर्मा उर्फ दमयंती लोगों को फंसाती और उसके बाद गिरोह के सदस्य महिला के साथ पीड़ित की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर अच्छी खासी रकम ऐंठ लेते। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि काशीपुर के मानपुर रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सतनाम सिंह इस गिरोह के चंगुल में फंस गए जिनसे गिरोह के सदस्यों ने 3,65,000 रुपये ठग लिए। पिछले महीने 21 अक्टूबर को पीड़ित शिक्षक एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से मिले और आपबीती सुनायी। एसएसपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे। इसके बाद मामले की जांच ऊधम सिंह नगर के मानव तस्करी निरोधक बल (एएनटीएफ) की प्रभारी जीतो काम्बोज को सौंपी गई। पुलिस ने पहले आरोपों की तस्दीक की। तथ्य सही पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ काशीपुर थाना में केस दर्ज किया गया। आखिरकार पुलिस ने गिरोह के सरगना अजय गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-21, रूद्रपुर और महिला सदस्य गौरी वर्मा निवासी वार्ड नंबर-18 पंत कालोनी, किच्छा, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पीड़ित लोग लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से बच रहे थे। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई पीड़ित सामने आ रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरोह अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हनी ट्रैप में फंसा चुका है। गिरोह का सदस्य विवेक बाठला उर्फ विक्की फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों ने एक कमरे में महिला के साथ पीड़ित शिक्षक की तस्वीर खींच ली और तस्वीरों को वायरल करने के नाम पर 3,65,000 रुपये उगाहे। अन्य पीड़ित भी अब सामने आ रहे हैं। लिखित शिकायतें मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिसेज इंडिया सेमीफाइनिलस्ट बनीं दून की पायल
Next: फर्जी चैक बुक बनाकर बैंक खाते से निकाले 9.80 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.