Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चंद्रबनी के लोगों ने मालिकाना हक की मांग उठाई
  • देहरादून

चंद्रबनी के लोगों ने मालिकाना हक की मांग उठाई

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। चंद्रबनी वार्ड के लोगों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से जिलाधिकारी कार्यालय कूच किया। इस दौरान सभी ने मालिकाना हक दिलवाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया। निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने चंद्रबनी वार्ड में वन अधिनियम 1927 के अनुसार धारा 4 को समाप्त करने और लोगों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पिछले साठ सालों से यहां करीब तीन परिवार निवासरत हैं। जो कई सालों से धारा 4 को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि नगर निगम के स्तर से बिजली पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक लगवाई गई थी। वन विभाग पर चंद्रबनी मुख्य मार्ग पर स्वीकृत शहीद द्वार का निर्माण नहीं होने देने का आरोप लगाया। सड़कें नहीं बन पाने से परेशानी होने की बात कही। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन सिंह, रामपाल राठौर, आशीष तोमर, ललित श्रीवास्तव, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, विलोचन प्रसाद शर्मा, अनिल ढकाल, अजय गोयल, अनीष भटनागर, माधुरी नेगी, जिज्ञासा भंडारी, शांति रावत, बबली देवी, राधेश्याम कश्यप, जगदीश रतूड़ी, विनोद भंडारी, मनोज कोठारी, मधु प्रधान, मोहित शर्मा, मनीष थापा, कमल भंडारी, अशोक चौहान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
Next: दून के नामी होटल का 24 घंटे बार संचालन का लाइसेंस निरस्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.