Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून के नामी होटल का 24 घंटे बार संचालन का लाइसेंस निरस्त
  • देहरादून

दून के नामी होटल का 24 घंटे बार संचालन का लाइसेंस निरस्त

AltnewsUttarakhand 16/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ओल्ड मसूरी रोड स्थित हयात रजेंसी होटल में 24 घंटे बार संचालन की अनुमति निरस्त कर दी गई। अब इस होटल में बार सिर्फ 12 घंटे वह भी रात 11 बजे तक ही संचालित हो पाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल की संस्तुति पर आबकारी अधिकारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। साथ ही हफ्ते में सातों दिन पब, बार और क्लब के खुलने का समय रात 11 बजे तक ही रहेगा। ओएनजीसी चौक पर हुई दुर्घटना में छह युवाओं की मौत के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के पब और बार को लेकर सख्ती अख्तियार की है। इस बीच हयात रजेंसी होटल के बार को 24 घंटे संचालन की अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस होटल में बार को 24 घंटे चलाने की अनुमति बीते अगस्त महीने में तत्कालीन जिलाधिकारी ने दी थी। जिसे अब जिलाधिकारी सविन बंसल की संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने निरस्त करते हुए सिर्फ 12 घंटे संचालन की अनुमति दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि अब किसी भी पब और बार के लिए अलग-अलग समयावधि नहीं होगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की टीमें बार, पब और क्लब पर पैनी निगाह रख रही है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही आबकारी की टीमें औचक निरीक्षण पर भी पहुंचेंगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चंद्रबनी के लोगों ने मालिकाना हक की मांग उठाई
Next: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.