Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • युवक कर रहा परेशान, युवती ने दर्ज़ कराया मुकदमा
  • अल्मोड़ा

युवक कर रहा परेशान, युवती ने दर्ज़ कराया मुकदमा

AltnewsUttarakhand 17/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। युवती का पीछा कर ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक ने युवती के घर में अपनी फोटो रखकर आत्महत्या की धमकी दी है। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर निवासी एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि खान मोहल्ला निवासी हैदर अली खान उसका पुराना परिचित है। वर्तमान में आरोपी के साथ उसका कोई संपर्क नहीं है। लेकिन आरोपी बार-बार उसे बात करने और मिलने के लिए मजबूर कर रहा है। मना करने पर आरोपी आते-जाते उसका पीछा करता है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। आरोप लगाया कि शनिवार को आरोपी उसके घर पहुंच गया और घर का चैनल खोलकर अपनी फोटो रख गया। साथ ही आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवती का कहना है कि ऐसा कर वह उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहा है। इससे उसके परिजन भी परेशान हैं। युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थान में हुड़दंग मचाने वाले 04 अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही
Next: सूडान के छात्र ने साउथ अफ्रीका की छात्रा से किया दुष्कर्म

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.