Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शैक्षिक भ्रमण में भूगोल के छात्रों ने सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन एवं आर्थिकी को समझा
  • अल्मोड़ा

शैक्षिक भ्रमण में भूगोल के छात्रों ने सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन एवं आर्थिकी को समझा

AltnewsUttarakhand 18/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के भूगोल विभाग का शैक्षिक भ्रमण विगत 10 से 16 नवंबर तक दिल्ली, जोधपुर, जैसलमेर क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य इन क्षेत्रों के प्राकृतिक स्वरूप को समझते हुए सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन एवं आर्थिकी को समझना था। शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम देश की राजधानी दिल्ली का भ्रमण किया। लाल किला, क़ुतुब मीनार का इतिहास और उनकी निर्माण प्रक्रिया में प्रयुक्त चट्टानों से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया। मेट्रो रेल के बनने और उसके कारण आये सामाजिक -आर्थिक विशेषकर पर्यावरणीय बदलावों को भी विद्यार्थियों द्वारा समझा गया। राजस्थान में विद्यार्थियों को अरावली पर्वत की संरचना, निर्माण और वर्तमान स्थिति को बताया गया। इस सन्दर्भ में विभागाध्यक्ष प्रो ज्योति जोशी द्वारा छात्र- छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण भूगोल विभाग के विद्यार्थियों के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला को जानने – समझने का एक अवसर है जिसके माध्यम से विद्यार्थी नवीन हिमालयी वलित पर्वत श्रृंखलाओं तथा प्राचीन अरावली पर्वत श्रृंखलाओं श्रृंखलाओं को कालक्रमानुसार होने वाले परिवर्तनों के परिप्रेक्ष्य में समझ सकते हैं। जोधपुर में विद्यार्थियों ने खनन क्षेत्र का भ्रमण किया। विभाग के प्राध्यापक डॉ दीपक ने खनन और इसके प्रभावों के बारे में बताया। जैसलमेर में छात्र-छात्राओं को रेगिस्तानी भू आकृति, जन जीवन और संस्कृति के विषय में समझाया गया। जैसलमेर में आकल जिओलोजिकल फॉसिल पार्क देखना भी छात्रों के लिए भूगोल एवं भू विज्ञान की दृष्टि से काफी ज्ञानवर्धक रहा। इसके अतिरिक्त जैसलमेर फोर्ट, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला तथा उमेदभवन पैलेस का भ्रमण भी किया गया जो तत्कालीन इतिहास एवं भूगोल के मध्य सम्बन्धों को रेखांकित करता है। भ्रमण क्षेत्र का जीपीएस द्वारा सर्वेक्षण करके उसकी मानचित्र प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। शैक्षिक भ्रमण में छात्रों के साथ विभाग के डॉ अरविन्द सिंह यादव, डॉ नरेश पन्त, डॉ पूरन जोशी आदि मौजूद रहे तथा डॉ युगल पांडे ने सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खूँटकूनी भैरव मंदिर में भैरवाष्टमी पर होगा भव्य आयोजन
Next: इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसी ने किया धरना प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.