Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी : महेंद्र भट्ट
  • देहरादून

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी : महेंद्र भट्ट

AltnewsUttarakhand 19/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की जनता ने विकास और सनातन के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रिकार्ड मतदान होगा। मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति केदारघाटी की जनता का विशेष लगाव है और यही कारण है कि पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल को बंपर वोट मिलने वाले हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी लंबे समय से बूथ प्रबंधन के कार्य में जुटी हुई है। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए भी पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को अपने बूथ पर आगे रहने का लक्ष्य दिया गया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव की तैयारी में भाजपा लंबे समय से जुटी हुई थी। इसके तहत सभी विधायक और मंत्रियों को जनसंपर्क का जिम्मा दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ ही पार्टी ने प्रवासी वोटरों को भी साधने का काम किया। बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता मतदान के लिए अपने अपने बूथ स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा जल्द हो बहाल
Next: रेप का अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.