Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेप का अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
  • देहरादून

रेप का अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के देहरादून जनपद में एक किशोरी से रेप करके अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी कर रहा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के सहारनपुर से सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली विकासनगर पर 17 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर का रहने वाला समद पुत्र शकील, जो दहरादून के ग्राम कुंजा में रह रहा है, उसने डरा धमकाकर उनकी बेटी के साथ रेप किया।  महिला ने बताया कि आरोपी ने अश्लील फोटो और विडियो भी बना ली है। घटना के बारे में किसी को बताने पर उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। रेप की बात किसी को बताने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। धमकी देकर उसने कई बार बच्ची को हवस का शिकार बनाया।
एएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, थाना विकासनगर में समद के खिलाफ बीएनएस की धारा 354(सी), 354(डी), 376(3), 506 भादवि व 5(ठ)/6 पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार रात समद को सहारनपुर में खाता खेड़ी कच्चे रास्ते पर खलीफा की चाय की दुकान के पास गिरफ्तार किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी : महेंद्र भट्ट
Next: बाल अधिकार सप्ताह के तहत जीआईसी पेटशाल में आयोजित हुई गोष्ठी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.