Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी चौक पर छह युवाओं की मौत में चार दिन बाद केस दर्ज
  • देहरादून

ओएनजीसी चौक पर छह युवाओं की मौत में चार दिन बाद केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ओएनजीसी चौक पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे के मामले में चार दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। हादसे में घायल युवक के पिता की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को अब हादसे के असल कारण तक पहुंचना होगा। ओएनजीसी चौक पर सोमवार रात तेज रफ्तार इनोवा कार चौक क्रास कर रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण हुआ कि कंटेनर से टकराने के बाद कार करीब 350 फीट रॉग साइड जाने के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकराने पर रुकी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। एक युवक और युवती का सिर धड़ से अलग हो गया था। दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, 23 वर्षीय नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल, 20 वर्षीय कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल, 23 वर्षीय कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, 24 वर्षीय अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल और 24 वर्षीय ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन की मौके पर मौत हुई। इनका सातवां दोस्त सिद्धेश अग्रवाल गंभीर घायल है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर शुक्रवार को सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल ने तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की सही और निष्पक्ष जांच की जाए। ताकि, घटना की सत्यता की जानकारी हो सके। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिवालय कर्मचारियों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग
Next: क्वारब डेंजर जोन में मलबा आने से एनएच 109 बंद, यात्री परेशान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.