Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय कर्मचारियों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग
  • देहरादून

सचिवालय कर्मचारियों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड सचिवालय संघ ने शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। सचिवालय में जिन कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। सचिवालय संघ अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि सचिवालय में जिस तरह बाहर के आदमी ने आकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की है, ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। इसके लिए कड़े प्रावधान किए जाएं। कहा कि मारपीट को लेकर जिन दो कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है, उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए। महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि सचिवालय के भीतर की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। कर्मचारियों के लिए पर्याप्त बैठने का इंतजाम किया जाए। नए भवन का निर्माण किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु को मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, करम राम, अनिल उनियाल, रमेश जोशी, पुष्कर सिंह नेगी, नृपेंद्र त्रिपाठी, गौरव सेमवाल मौजूद रहे।

आम जनता के लिए हमेशा खुला सचिवालय
सचिवालय संघ ने कहा कि उत्तराखंड राज्य यहां के लोगों के बलिदानों से बना है। ऐसे में ये सचिवालय यहां की आम जनता का है। इस सचिवालय में आम जनता को आने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि ये सचिवालय उन्हीं के लिए बना है। जनता की उचित मांगों के समाधान को सचिवालय के द्वार हमेशा आम जनता के लिए खुले थे और हमेशा खुले रहेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला
Next: ओएनजीसी चौक पर छह युवाओं की मौत में चार दिन बाद केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.