Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला
  • हरिद्वार

ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला

AltnewsUttarakhand 15/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल में मुकदमा दर्ज कराते हुए मुनेश कुमार पुत्र काले सिंह, निवासी ग्राम भीकनपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद यूपी ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। उसने 12 नवंबर की रात साईं मंदिर के पास इंडिया किंग ट्रांसपोर्ट की पार्किंग में अपना वाहन पार्क किया था। वह ट्रक में बैठकर खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे दूसरे ट्रक के चालक आबिद खान, निवासी ग्राम तेलीपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमला कर उसे बेहोश कर आरोपी फरार हो गया। बेहोश होने पर उसके साथी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार में स्नान को आए श्रद्धालु जाम में फंसे
Next: सचिवालय कर्मचारियों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.