Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और करियर विषय पर दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और करियर विषय पर दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 21/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में डिजिटल वेब एकेडमी द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और करियर विषय में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजित किया गया। सेमिनार का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना ने आधुनिक युग में सॉफ्टवेयर का उपयोग बताया एवं यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर का उपयोग कर कोई भी कार्य सरलता से कम समय में कैसे पूर्ण किया जा सकता है। संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो सुशील कुमार जोशी ने बताया कि कंप्यूटर के इस युग में मनुष्यों तथा मशीनों का अंतःसंबंध वर्तमान समय में प्रासंगिक है तथा हम अपनी अधिकांश दैनिक गतिविधियों के लिए कंप्यूटर तथा इंटरनेट पर निर्भर हैं, ऐसे में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में इस तरह के सेमिनार अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। मुख्य वक्ता डिजिटल वेब एकेडमी के संस्थापक व निदेशक प्रसून सनवाल ने सेमिनार के विषय के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर शिक्षा का युग है ऐसे में इस तरह के सेमिनारों तथा व्याख्यानों से छात्रों के तकनीकी कौशलों का विकास होता है तथा उन्हें करियर के निर्धारण में सहायता मिलती है। कार्यक्रम का संचालन इंजी रवींद्र नाथ पाठक ने किया। सेमिनार में डॉ मनोज कुमार बिष्ट, विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी एवं विभाग के समस्त शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सेमिनार: शैक्षिक सुधार के लिए अपने प्रयोग साझा करें सरकारी स्कूल: गर्ब्याल
Next: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.