Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, नौ दुकानदारों पर केस दर्ज
  • देहरादून

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, नौ दुकानदारों पर केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। दुकान का सामान सड़क तक फैलाकर रखने वाले दुकानदारों और रेहड़ी, पटरी से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। अभियान के तहत सहसपुर में चार, सेलाकुई में तीन और विकासनगर में दो दुकानदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि विकासनगर में अभियान के दौरान ग्रामीण बैंक के पास मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्ष्मीकांत निवासी लक्ष्मणपुर और रामवीर सिंह निवासी लक्ष्मणपुर की ओर से प्रेम गंगा स्वीट एवं फास्ट फूड की बड़ी ठेली लगाकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया था। इससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही आम जनता को अपने वाहन खड़ा करने तथा पैदल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सहसपुर में सभावाला तिराहा पर साहिल निवासी लक्ष्मीपुर, मनीष निवासी लक्ष्मीपुर की ओर से फलों की फड़ लगाने, धर्मावाला चौक पर फरियाद और जमील निवासी धर्मावाला की ओर से स्थायी टीन शेड लगाकर अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेलाकुई में शिवमंदिर के पास संजय निवासी बहादुर जगत सिंह राठौर और भगत सिंह राठौर निवासी प्रगति विहार ठेली लगाकर यातायात को बाधित कर रहे थे। इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्लाटिंग करने को आम के 18 पेड़ अवैध तरीके से काटे
Next: छेड़खानी से रोकने पर कर दी पिटाई, वाहन भी तोड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.