Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छेड़खानी से रोकने पर कर दी पिटाई, वाहन भी तोड़ा
  • देहरादून

छेड़खानी से रोकने पर कर दी पिटाई, वाहन भी तोड़ा

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर क्षेत्र में एक युवक साथियों के साथ रात को जुड्डो क्षेत्र में घूमने गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी महिला मित्र के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं जेसीबी से उनके वाहन की भी तोड़-फोड़ कर दी। कोर्ट के आदेश के बाद विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता मुकुल राणा पुत्र मान सिंह राणा निवासी पृथ्वीपुर खेड़ा गोकुलवाला ने बताया कि वह रात नौ बजे अपने साथियों के साथ जुड्डो क्षेत्र में घूमने गया था। यहां पर रघुवीर सिंह व उसके अन्य तीन साथियों ने उनकी महिला मित्र के साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो उन्होंने उनके और उनके अन्य साथियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर दी। उनके वाहन के आगे डंपर खड़ा दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके वाहन पर जेसीबी से हमला कर टायर, बंपर, चैसिस और शीशे तोड़ दिए। बताया कि आरोपियों ने ऋषभ चौहान, शुभम पंत, अजय चौहान, शुभम तोमर व अन्य 40-50 लोगों को लाठी-डंडे लेकर बुलाया और उसके तथा उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसमें उनके मित्र अक्षय कुमार को गंभीर चोटें आई है। बताया कि रघुवीर सिंह ने उनके गले से चांदी की चेन और मोबाइल भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, नौ दुकानदारों पर केस दर्ज
Next: कालसी में लो प्रेशर की समस्या, लोगों ने की ओवरहेड टैंक की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.