Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केदारनाथ उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने मिष्ठान्न वितरित कर जताई ख़ुशी
  • अल्मोड़ा

केदारनाथ उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने मिष्ठान्न वितरित कर जताई ख़ुशी

AltnewsUttarakhand 23/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  केदारनाथ उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत दर्ज करने पर चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरित कर खुशी जाहिर की। शनिवार को जैसे ही केदारनाथ उपचुनाव के रुझान आने शुरु हुए भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे। उपचुनाव मतगणना में जैसे ही जीत की खबर आई भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी। इसी ख़ुशी में भाजपाई चौघानपाटा में एकत्र हुए और मिष्ठान्न वितरित कर, पटाखे फोड़कर ख़ुशी जताई। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के जीत दर्ज करने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारे लगाए व सभी को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत दर्ज करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व खुशी जाहिर की। यहाँ मिष्ठान्न वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत, पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव, महामंत्री रेखा आर्य, नेहा उप्रेती, ममता साह, वसुधा पंत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, नगर महामंत्री मोहित बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रजिस्ट्री के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं देने के आरोपियों पर केस
Next: ताम्र कारीगरों के प्रशिक्षण को बनाएं योजना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.