Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सालियों ने जीजा को पीटा, केस दर्ज
  • हरिद्वार

सालियों ने जीजा को पीटा, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 24/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र के कृपाल नगर में योगेश कुकरेती अपने परिवार के साथ रहते हैं। योगेश ने कुछ समय पूर्व ही रुचि से कोर्ट मैरिज की थी। इस बात से युवती के परिजन खुश नहीं थे। रुचि ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार को पति की कंपनी से फोन कॉल आई। एचआर डिपार्टमेंट से जुड़े लोगों ने उसके पति को कंपनी बुलाया, जिसके बाद उसका पति कंपनी पहुंच गया। कुछ समय बाद कंपनी से निकलते ही उसकी सगी बहन कोमल, रचना ने अपने परिचितों के साथ उसके पति को रोक लिया। आरोप है कि वह उसके पति को जबरन अपने साथ सलेमपुर चौक के पास एक गोदाम में ले गए, जहां उसके पति की पिटाई की गई। आरोप है कि उसके पति को हत्या कर देने की धमकी दी गई। मारपीट में उसके पति को चोटें आई है। पति के सूचना देने पर वह वहां पहुंच गई, जिसके बाद पति को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। महिला का कहना है कि उसके प्रेम विवाह से बहनें नाराज थीं। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर उसकी बहनों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर से नाराज होकर निकले बालक बरेली से बरामद
Next: युवक की गला घोंटकर हत्या, चेहरे को कुचला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.