Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • युवक की गला घोंटकर हत्या, चेहरे को कुचला
  • हरिद्वार

युवक की गला घोंटकर हत्या, चेहरे को कुचला

AltnewsUttarakhand 24/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  रविवार सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार नजीबाबाद राजमार्ग से महज पचास मीटर की दूरी पर रवासन नदी में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। सूचना पर एसओ नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है। पत्थर या किसी भारी चीज से उसके चेहरे पर वार किए गए। उसके गले पर उसी के ही गर्म कपड़े की डोरी कसी हुई थी। माना जा रहा है कि उसी डोरी से उसका गला घोंटकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। एसओ शर्मा ने बताया कि मृतक ने लाल रंग की जैकेट, नीले रंग की जींस, सफेद जूते पहने हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सालियों ने जीजा को पीटा, केस दर्ज
Next: अल्मोड़ा: ततैयों के हमले में महिला की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.