Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिला उत्तराधिकारी संगठन
  • अल्मोड़ा

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिला उत्तराधिकारी संगठन

AltnewsUttarakhand 25/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे के नेतृत्व में मिला। संगठन द्वारा तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। मांग पत्र में कहा गया है कि अल्मोड़ा में स्थित ऐतिहासिक मल्ला महल में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम शिलापट्ट पर अंकित किया जाए, जिससे नवीन पीढ़ियों को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन परिचय के बारे में जानकारी हो सके। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में मुख्य सचिव से प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता हुई थी जिसमें उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनपद स्तर पर सेनानी संगठन के साथ बैठक कर समस्याओं का निस्तारण किया जाय, लेकिन अभी भी अल्मोड़ा में यह बैठक नहीं हो पाई है। सरकार के शासनादेश के अनुसार स्कूलों, सड़कों और गलियों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाने का प्रावधान है तथा जो भी लंबित प्रकरण है उसका शीघ्र निस्तारण किया जाए। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, संगठन मंत्री बद्री पांडे, किशन जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, भारत पांडे, विनय कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संभल में असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने बिगाड़ा माहौल, भाजपा सरकार है जिम्मेदार : राहुल गांधी
Next: पार्षद पद पर दावेदारी को अल्मोड़ा भाजपा ने लिए आवेदन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.