Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पार्षद पद पर दावेदारी को अल्मोड़ा भाजपा ने लिए आवेदन
  • अल्मोड़ा

पार्षद पद पर दावेदारी को अल्मोड़ा भाजपा ने लिए आवेदन

AltnewsUttarakhand 25/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी नगर निगम चुनाव हेतु सभी 40 वार्डों के प्रत्याशी चयन हेतु सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पाताल देवी कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त किये गए। नगर के सभी वार्डों के प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्डों से आवेदन भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के नाम पर दिए। प्रत्याशी चयन में महिलाओं ने भी पार्षदों के चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा व महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने सभी पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकार कर वार्ड वार सूची बनाई। पार्षद के महिला प्रत्याशियों हेतु 20 आवेदन प्राप्त हुए व पुरुषों के 70 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। जिला अध्यक्ष ने सक्रिय सदस्यता की जनपद के सभी मंडलों की बैठक भी ली। बूथ गठन की बैठक में सभी से नए बूथों के गठन फार्म जांच कर जमा करवाए गए व बूथ गठन में आने वाली दिक्कतों को भी कार्यकर्ताओं से बात कर समाधान किया गया। यहाँ बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, सदस्यता अभियान संयोजक देवेंद्र नयाल, सह संयोजक लोकेश कालाकोटी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिला उत्तराधिकारी संगठन
Next: दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा के संस्थापक स्व डी के जोशी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.