Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के तुषार ने नया मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता स्वर्ण पदक
  • देहरादून

उत्तराखंड के तुषार ने नया मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता स्वर्ण पदक

AltnewsUttarakhand 27/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   लखनऊ में चल रही स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तुषार पंवार ने नया मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वण पदक अपने नाम किया। अब वे अगले साल होने वाले वर्ल्ड स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार देर शाम लखनऊ में आयोजित चैंपियनशिप की 10 किमी वॉक रेस में तुषार पंवार ने अंडर-17 आयुवर्ग में प्रतिभाग करते हुए रेस को 20 मिनट 31 सेकेंड में पूरा करते हुए स्कूल नेशनल चैंपियनशिप का नया मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक कब्जाया। इसी के साथ तुषार का चयन वर्ष 2025 में होने वाली वर्ल्ड स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। कारबारी ग्रांट के रहने वाले तुषार पिछले एक साल से पूर्व ओलंपियन रेस वॉकर मनीष रावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मनीष ने बताया कि तुषार इससे पूर्व यूथ नेशनल वॉकिंग चैंपियनशिप की पांच किमी वॉकरेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं। तुषार इन दिनों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गृहमंत्री के दौरे को लेकर आईजी रेंज ने ली ब्रीफिंग
Next: गैरसैण के नाम पर फरेब कर रहें हैं राजनीतिक दल: हरक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.