Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैरसैण के नाम पर फरेब कर रहें हैं राजनीतिक दल: हरक
  • देहरादून

गैरसैण के नाम पर फरेब कर रहें हैं राजनीतिक दल: हरक

AltnewsUttarakhand 27/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने गैरसैंण पर बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शुरू से राजनीतिक दल गैरसैंण के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शुरू से कहते आ रहे हैं कि देहरादून को स्थायी राजधानी और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी होना चाहिए। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जमाने से जाने कितनी बार आदेश हुए कि कमिश्नर गढ़वाल मंडल के पौड़ी मुख्यालय में बैठे। लेकिन अधिकारी वहां बैठने को तैयार नहीं हैं। गैरसैंण में केवल सत्र के दौरान ही चहल-पहल दिखाई देती है। वहां भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता सांठगांठ करने के सत्र को तीन दिन से ज्यादा नहीं चलाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल उत्तराखंड के लोगों के जज्बातों के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर मुख्यमंत्री गैरसैंण को राजधानी बनाने की बात करते हैं। केवल बिल्डिंगें खड़ी करने से यह काम पूरा नहीं होगा। न हो कभी मुख्य सचिव बैठते हैं, न ही डीजीपी। सत्र के दौरान केवल खानापूर्ति के लिए वहां जाते हैं। उन्होंने कहा कि विजय बहुगुणा की सरकार में मंत्री रहते हुए गैरसैंण में एक जनसभा में मंच से उन्होंने यह बात कही थी कि देहरादून स्थायी और गैरसैंण को पूर्ण रूप से ग्रीष्मकालीन राजधानी होना चाहिए। उन्होंने कहा यदि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी है तो वहां से सचिवालय क्यों नहीं चल रहा है। अधिकारी वहां जाते बाद में हैं, हेलीकॉप्टर में बैठकर देहरादून भागने की जल्दी में पहले रहते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के तुषार ने नया मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता स्वर्ण पदक
Next: पंचायतों में प्रशासक बैठाना हिटलरशाही : काँग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.